पैन कार्ड के लिए फ्री में आवेदन कैसे करें?
आप इनकम टैक्स के ई-फाइलिंग पोर्टल के माध्यम से Instant e-PAN के लिए मुफ्त में आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, फ्री ई-पैन का लाभ केवल वे एडल्ट इंडिविजुअल टैक्सपेयर ही उठा सकते हैं, जिनके पास अभी तक पैन नहीं है और जिनका वैलिड आधार उनके मोबाइल नंबर से लिंक है
इसके अलावा, यह इंस्टेंट ई-पैन केवल एक डिजिटल पैन कार्ड है और यदि आप फिजिकल पैन कार्ड प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप लगने वाले शुल्क का भुगतान करके NSDL (Protean) या UTIITSL वेबसाइट के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
स्टेप 1: ई-फाइलिंग पोर्टल होमपेज पर जाएं और Quick Links सेक्शन में “Instant e-PAN” पर क्लिक करें
स्टेप 2: e-PAN पेज पर, “Get New e-PAN” पर क्लिक करें
स्टेप 3: Get New e-PAN पेज पर, अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें, I confirm that चेकबॉक्स चुनें और “Continue” पर क्लिक करें
स्टेप 4: ओटीपी वेलिडेशन पेज पर “I have read the consent terms and agree to proceed further” पर क्लिक करें और “Continue” पर क्लिक करें
स्टेप 5: आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त 6 अंकों का ओटीपी आएगा इसे
दर्ज करें, UIDAI के साथ आधार डिटेल्स को मान्य करने के लिए चेकबॉक्स को सेलेक्ट करें और “Continue” पर क्लिक करें
स्टेप 6: Validate Aadhaar Details पेज पर, I Accept that चेकबॉक्स को सेलेक्ट करें और “Continue” पर क्लिक करें
स्टेप7: सब कुछ सही से करने के बाद, Acknowledgement Number आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा। आपको आगे के लिए एक्नॉलेजमेंट आईडी को नोट करके रखने की सलाह दी जाती है। आपको अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक कन्फर्मेशन मैसेज भी प्राप्त होगा।
NSDL पोर्टल के माध्यम से पैन आवेदन करें
सरकार ने NSDL की इनकम टैक्स पैन सर्विसेज़ यूनिट के ज़रिए आवेदकों को पैन के लिए आवेदन करने का प्रावधान किया है। पैन कार्ड ऑनलाइन आवेदन (PAN Card Online Apply) करने के लिए इस आसान तरीके का पालन करें:
स्टेप 1: नए पैन के लिए आवेदन करने के लिए NSDL वेबसाइट NSDL Website पर जाएं
स्टेप 2: आवेदन प्रकार को चुनें- भारतीय नागरिकों, विदेशी नागरिकों के लिए नया पैन या मौजूदा पैन डेटा में बदलाव / अपडेट के लिए
स्टेप 3: अपनी कैटेगरी को चुनें- व्यक्तिगत, ट्रस्ट, संस्था, फर्म आदि
स्टेप 4: पैन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी और अपना मोबाइल नंबर भरें
स्टेप 5: फॉर्म जमा करने पर, आपको अगले तरीके के बारे में एक मैसेज मिलेगा
स्टेप 6: “Continue with the PAN Application Form” बटन पर क्लिक करें
स्टेप 7: आपको नए पेज पर ले जाया जाएगा, जहाँ आपको अपना डिजिटल e-KYC जमा करना होगा
स्टेप 8: अब चुनें कि आपको फिज़िकल पैन कार्ड चहिये या नहीं और अपने आधार नंबर के आखिरी 4 डिजिट दर्ज करें
स्टेप 9: अब फॉर्म के अगले हिस्से में अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें
स्टेप 10: फ़ॉर्म के अगले भाग में, अपनी संपर्क और अन्य जानकारी दर्ज करें
स्टेप 11: फॉर्म के इस हिस्से में अपना एरिया कोड, AO टाइप और अन्य जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 12: फॉर्म के आखिरी भाग में दस्तावेज़ जमा और डिक्लेरेशन है
स्टेप 13: पैन कार्ड एप्लीकेशन जमा करें। यदि कोई हो, तो सुधार करने के लिए आपको अपना पूरा फॉर्म चैक करना होगा।यदि आप कोई बदलाव नहीं करना चाहते हैं, तो “Proceed” बटन पर क्लिक करें
स्टेप 14: आपको उस “payment” सेक्शन पर भेज दिया जाएगा जहां आपको भुगतान या तो डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से या नेट बैंकिंग / डेबिट / क्रेडिट कार्ड के माध्यम से करना होगा
स्टेप 15: एक बार भुगतान करने के बाद, पेमेंट स्लिप जेनरेट हो जाएगी, अब Continue पर क्लिक करें
स्टेप 16: अब आधार ऑथेंटिकेशन के लिए, डिक्लेरेशन पर टिक करें और “Authenticate” विकल्प पर क्लिक करें
स्टेप 17: “Continue with e-KYC” पर क्लिक करें और आधार से लिंक आपके मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा
स्टेप 18: OTP दर्ज करें और फॉर्म जमा करें
स्टेप 19: “Continue with e-Sign” पर क्लिक करें, और अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें। आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा
स्टेप 20: OTP दर्ज करें और एप्लीकेशन जमा करके एकनॉलेजमेंट स्लिप प्राप्त करें। एकनॉलेजमेंट स्लिप PDF में होगी जिसका पासवर्ड आपकी जन्मतिथि होगी DDMMYYYY फ़ॉरमेट में
UTIITSL पोर्टल के माध्यम से पैन के लिए आवेदन करें
स्टेप 1: UTIITSL PAN पर जाएं और PAN Services में ‘PAN Card for Indian Citizen/NRI’ चुनें
स्टेप 2: ‘Apply for New PAN Card (Form 49A)’ पर क्लिक करें
स्टेप 3: या तो ‘Physical Mode’ चुनें, जिसके तहत आपको हस्ताक्षर वाला आवेदन पत्र आपको UTIITSL ऑफिस में जमा करना होगा या ‘Digital Mode’ जिसके तहत आवेदन पत्र पर Dsc मोड का उपयोग करके या आधार आधारित ई-हस्ताक्षर का उपयोग करके हस्ताक्षर किया जाएगा और आपको इसकी आवश्यकता होगी।
स्टेप 4: पर्सनल और अन्य जरुरी जानकारी भरें
स्टेप 5: भरी गई जानकारी को वेरीफाई करें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें
स्टेप 6: वेरिफिकेशन के बाद, आप आगे बढ़ सकते हैं और उपलब्ध भुगतान गेटवे विकल्पों- बिलडेस्क या पेयू इंडिया में से किसी एक को चुनकर ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। आप नेटबैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, कैश कार्ड आदि के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं
स्टेप 7: सफल भुगतान पर, आपको भुगतान की पुष्टि प्राप्त होगी। आप इसे सेव कर सकते हैं या इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं
स्टेप 8: फॉर्म पर 2 पासपोर्ट साइज फोटो (3.5×2.5 सेमी) चिपकाएं और दिए गए स्थान पर अपना हस्ताक्षर करें
स्टेप 9: अपने पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ अपनी पहचान, पता और जन्मतिथि प्रमाण दस्तावेजों को ऑनलाइन जमा करें या अपने पैन कार्ड के लिए इसे पास के UTIITSL ऑफिस में भेजें
पैन कार्ड डिलीवरी स्टेटस को कैसे ट्रैक करें
- एक बार जब आप अपना पैन कार्ड आवेदन जमा कर देते हैं, तो आप केवल कंसाइनमेंट नंबर दर्ज करके स्पीड पोस्ट ट्रैकिंग पोर्टल के माध्यम से पैन कार्ड डिलीवरी स्टेटस को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।
- Track Pan Card Status
